फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सीएम एकल स्वरोजगार योजना से बदली 42 महिलाओं की तकदीर

Fri, 03 Jul 2026 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सरकार की ओर से महिलाओं को स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल 42 महिलाओं ने अपना व्यवसाय शुरू किया।
विज्ञापन

जिले की एकल महिलाओं ने स्वयं का व्यवसाय शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार के तहत मिली सब्सिडी से विभिन्न प्रकार के उद्यम शुरू कर रही हैं। विभाग के अनुसार बागेश्वर ब्लॉक में 28 महिलाओं ने, गरुड़ में तीन और कपकोट मं 11 महिलाओं ने लघु उद्यम अपनाया है।
महिलाओं ने ब्यूटी र्पालर, टेलरिंग, बुनाई केंद्र, ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक, पशुपालन, जनरल स्टोर और सीएसी सेंटर आदि के व्यवसाय की शुरूआत कर ली है। योजना के तहत महिलाओं को पहले किस्त की पहली धनराशि के रूप में 35,000 रुपये की धनराशि दी जा चुकी है। बताया कि छह माह के बाद महिलाओं को दूसरी किस्त दी जाएगी। महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 50 से 75 फीसदी तक की सब्सिडी दी जा रही है।
विज्ञापन

योजना का उद्देश्य राज्य की एकल, विधवा और निराश्रित महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसमें लाभार्थी महिला को केवल 25 फीसदी हिस्सा ही अपनी तरफ से लगाना होता है। - डॉ. मंजुलता यादव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें