क्षेत्रीय विधायक रेखा आर्या के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में निर्धन, बीमार लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष के 6.85 लाख रुपये के 137 चेक बांटे गए। उन्होंने कहा कि निर्धन और बीमार लोगों को हरसंभव मदद दी जाएगी। इस दौरान 12 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में राजस्व उपनिरीक्षक रविमोहन बिष्ट, भूपाल रौतेला, महिमंत भाकुनी, प्रकाश भाकुनी, कुंदन बिष्ट, आनंद राम, बबलू अल्मिया, बालम भाकुनी, किशोर नयाल, महेश पांडे, सुरेश बोरा, चंदन वर्मा, हरीश लाल, भूपाल मेहरा, प्रकाश बिष्ट, दीपक आर्या, भुवन जोशी आदि मौजूद थे।