फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलना में भाजपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Thu, 19 May 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
जलना में सीएम का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भारतीय जनता पार्टी लमगड़ा मंडल के कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों रानीखेत में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ कांग्रेसियों द्वारा अभद्रता करने की कड़ी निंदा की है। नाराज कार्यकर्ताओं ने जलना में मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंका।
विज्ञापन


इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश कैबिनेट द्वारा मुख्यमंत्री हरीश के स्टिंग की सीबीआई जांच वापस लाने का फैसला निंदनीय है। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस सरकार स्टिंग की वास्तविकता जनता के सामने नहीं आने देना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दिनों रानीखेत में कांग्रेसियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ अभद्रता की।

अभद्रता करने वाले कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें दंडित किया जाए, अन्यथा भाजपा आंदोलन को बाध्य होगी।
बाद में असम में भाजपा सरकार बनने और अन्य प्रदेशों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर मिठाई बांटी गईं। उन्होंने कहा कि 2017 में भी उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनाएगी और प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस मुक्त भारत का नारा साकार होगा। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश बहुगुणा, सुभाष पांडे, जिला महामंत्री रवि रौतेला, बालम कपकोटी, हरीश बोरा, हरेंद्र बिष्ट, गिरीश खोलिया, मदन रावत, कुंदन नगरकोटी, भगवत बिष्ट, मनोज जोशी, डीके बजेठा, जगदीश रावत, आनंद बिष्ट, इंद्र डसीला, दीवान राम, देवेंद्र अधिकारी, मोहन कुंवर, गोविंद बिष्ट, कंचन मेर, तारा बजेठा, महेश चंद्र, प्रकाश जोशी, किशन अधिकारी, भारत फत्र्याल, गोधन सिंह, धन सिंह, सोनू भट्ट, भगवत फर्त्याल, सोबन सिजवाली आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें