फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने दिया कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर डीडीए समाप्त करने का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गुजरात में होने वाले पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में भाग लेने को रवाना होने से पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से वार्ता की। उन्होंने जिला विकास प्राधिकरण लागू होने से लोगों को भवन निर्माण में आ रहीं समस्याएं सीएम के सम्मुख रखीं।
विज्ञापन

उन्होंने सीएम से डीडीए समाप्त करने की मांग की। विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि आगामी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाकर जिला विकास प्राधिकरण को खत्म कर दिया जाएगा। जिस पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
इधर मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद देहरादून से चौहान पीठासीन अधिकारियों के गुजरात के केवडिया में 25 और 26 नवंबर को आयोजित 80वें अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेने रवाना हो गए हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने बताया कि पीठासीन अधिकारियों का अखिल भारतीय सम्मेलन हर वर्ष अलग-अलग राज्यों में आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष यह सम्मेलन देहरादून में आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन में लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच आदर्श समन्वय को लेकर चर्चा होगी। सम्मेलन को राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी संबोधित करेंगे। सम्मेलन में लोकसभा, राज्यसभा और राज्यों की विधानसभाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें