फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम 28 से जिले के तीन दिवसीय भ्रमण पर

Tue, 26 May 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत 28 मई से जिले के तीन दिवसीय भ्रमण पर आ रहे हैं। सीएम 28 मई को रानीखेत पहुंचेंगे। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रावत 28 मई को देहरादून से हेलीकाप्टर से प्रात: 10:40 बजे मजखाली हेलीपैड उतरेंगे। 11 बजे रानीखेत महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


12 बजे रानीखेत से प्रस्थान कर 12:40 बजे इंटर कालेज देवलीखेत प्रांगण में जन समस्याएं सुनेंगे। तीन बजे वहां से प्रस्थान कर 4:30 बजे भतरौंजखान पहुंचकर जनसंपर्क करेंगे और पैतृक गांव मोहनरी में रात्रि विश्राम करेंगे।

29 मई को 2:30 बजे मोहनरी से प्रस्थान कर तीन बजे भिकियासैंण पहुंचेंगे और जनसभा में भाग लेकर पुन: मोहनरी गांव आएंगे।

30 मई को प्रात: 10:30 बजे मोहनरी से चलकर 11 बजे जीनापानी भतरौंजखान पहुंचेंगे और विकास योजनाओं का शिलान्यास कर जन समस्याएं सुनेंगे। अपराह्न दो बजे बजे जीनापानी हेलीपैड पहुंचेंगे और 2:10 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें