फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन के इंतजार में तालों में बंद वाटर एटीएम

Wed, 17 May 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
विज्ञापन
बंद पड़ा वाटर एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर में स्थापित वाटर एटीएम अभी तक संचालित नहीं हो पाए हैं। गर्मियों में पानी की किल्लत को देखते हुए पर्यटकों के लिए कैंट बोर्ड ने नगर में दो वाटर एटीएम मशीनें लगाई हैं। इनकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है, लेकिन दोनों मशीनों को अभी तक चालू नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि गर्मियों में रानीखेत में पानी की भारी किल्लत रहती है। छावनी परिषद ने पर्यटकों को पानी की समस्या से राहत दिलाने के लिए यहां केमू स्टेशन और रोडवेज स्टेशन पर दो वाटर एटीएम स्थापित करने का निर्णय लिया। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से गत माह दोनों मशीनें स्थापित हो गईं। लोग इन वाटर एटीएम में एक रुपये प्रतिलीटर के हिसाब से मिनरल वाटर ले सकेंगे, इसके लिए लोगों को मशीन में एक रुपये का सिक्का डालना पड़ेगा, लेकिन इनका संचालन अभी तक नहीं हो पाया है, दोनों मशीनें ताले में बंद हैं। 
 
उधर छावनी परिषद के जेई गोपाल बिष्ट का कहना है कि मशीनों में तकनीकी खामियां नहीं हैं। इन मशीनों का शीघ्र उद्घाटन कर इन्हें चालू कर दिया जाएगा। मशीनों से साफ, स्वच्छ और ठंडा पानी पिलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें