फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फ मैदान को पर्यटक, आम जनता के लिए बंद कर दिए जाने से भड़के जनसंगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विश्व विख्यात गोल्फ मैदान को आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद कर दिए जाने से जनसंगठनों में आक्रोश बढ़ने लगा है। लोगों का कहना है कि पर्यटन की दृष्टि से गोल्फ मैदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्ष भर यहां हजारों पर्यटक आते हैं, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। इससे पर्यटन व्यवसाय पर सीधा असर पड़ रहा है। संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय को ज्ञापन सौंप इसे खुलवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि रानीखेत में पहले ही पर्यटक स्थलों की कमी है। अब गोल्फ मैदान को आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। कहा कि पूर्व में गोल्फ मैदान सभी के लिए खुला रहता था। लेकिन कुछ वर्ष पहले मैदान के दोनों ओर तारबाड़ कर दी गई और अब सेना ने इसे पर्यटकों और आम जनता के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है।
कोरोना काल में पहले ही पर्यटन व्यवसाय पर मार पड़ी है, अब जो पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं, वह निराश होकर लौट रहे हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने अपनी ओर से इस संबंध में सार्थक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष किशन जलाल, कुंदन सिंह, प्रकाश सिंह, मनोज मेहता, विजय जीना, राजेंद्र सिंह, दर्शन बिष्ट सहित तमाम लोग शामिल रहे। इधर, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) के प्रदेश सचिव नंद किशोर गर्ग ने भी मांग को जायज ठहराते हुए सेना के अधिकारियों से गोल्फ मैदान को पर्यटकों के लिए खोलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें