फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में घुसे तेंदुए को ग्रामीण ने किया बंद

Sat, 07 Jan 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पिंजरे में बंद तेंदुए को देखने उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 खौलसीर ग्राम सभा के टाना तोक में तेंदुए ने गोशाला में घुसकर एक ग्रामीण की पांच बकरियों को मार दिया। साहस का परिचय देते हुए ग्रामीण ने तेंदुए को गोशाला में ही बंद कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर तेंदुए को पिंजरे में कैद किया।  
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों के अनुसार शुक्रवार की रात को तेंदुए ने खौलसीर गांव के टाना तोक में रहने वाले भगवंत सिंह की गोशाला में घुसकर पांच बकरियों को मार दिया। शनिवार की सुबह भगवंत सिंह ने जब गोशाला में जाकर देखा तो सभी बकरियां मरी पड़ी थी जबकि तेंदुआ कोने में बैठा हुआ था। भगवंत सिंह ने साहस का परिचय देते हुए गोशाला का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। तेंदुए के गोशाला में बंद होने सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।  

ग्राम प्रधान लीला देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल दत्त भट्ट ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी मिलने पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई। बागेश्वर वन प्रभाग के डीएफओ एमबी सिंह के निर्देश पर वन विभाग की एक टीम पिंजरा लेकर खौलसीर गांव पहुंची। वन कर्मियों ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज गन से बेहोश करने के बाद पिंजरे में बंद किया गया। डीएफओ ने बताया कि नर तेंदुए की उम्र पांच साल है। उन्होंने बताया कि बकरी पालक को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुलदार को झिरोली डिपो में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें