फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराड़ी में साफ किए रास्ते

Sun, 12 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
उपराड़ी में साफ किए रास्ते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत/द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। केंद्र सरकार की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों में गठित महिला समूहों ने सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों के अलावा स्वच्छता अभियान को लक्ष्य बनाया है। ताड़ीखेत ब्लॉक के उपराड़ी में गठित लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह ने पूरे क्षेत्र में बारी-बारी से सफाई अभियान शुरू कर दिया है। उधर, द्वाराहाट में नगर पंचायत के एक माह का स्वच्छता अभियान शुरू हो गया है।
विज्ञापन


उपराड़ी में महिला समूहों ने सफाई के अलावा लोगों को कूड़े के दुष्परिणामों के बारे में भी बताया। महिलाओं ने जहां गांव के आम रास्तों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की वहीं पारंपरिक पेयजल स्रोतों को भी साफ किया। मुख्य रास्तों में उग आई बड़ी बड़ी झाड़ियों को कटान किया। इस अभियान में प्रधान प्रदीप बिष्ट के साथ ही कई पंचायत प्रतिनिधियों ने भी सहयोग किया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष कल्पना बिष्ट, मोहिनी बिष्ट, भावना सती, भावना बिष्ट, विमला नेगी, लता सती, जानकी फुलारा, भारती बिष्ट, हेमा बेलवाल, रजनी बिष्ट आदि शामिल थीं। उधर द्वाराहाट नगर पंचायत में  सभासदों के नेतृत्व में लोगों ने प्रत्येक वार्डों में कूड़ा निस्तारण अभियान चलाया।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि सफाई अभियान जून भर चलेगा। कालीखोली वार्ड में सभासद तारा मठपाल, शीतलापुष्कर वार्ड में नरेंद्र लालशाह, कनार वार्ड में भागीरथी देवी ने तथा मल्ली बाजार वार्ड में सभासद युगल मठपाल के नेतृत्व में सफाई अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें