फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें वरना कार्रवाई

Thu, 29 Oct 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर क्षेत्र का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में कई स्थानों पर गंदगी मिली। उन्होंने पालिका के ईई को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कूड़े के ढेरों में पालीथिन मिलने पर ईओ को निर्देश दिए कि एसडीएम के साथ चेकिंग अभियान चलाकर पालीथिन रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करें। डीएम ने कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवारी बर्दाश्त नहीं होगी।

मुरली मनोहर वार्ड में खुले में कूड़ा मिलने पर डीएम ने ईओ को कूड़ेदानों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कारखाना बाजार के भ्रमण के दौरान डीएम ने कहा कि घरों के आगे कूड़ा डालने वाले लोगों को नोटिस भेजकर एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई करें। रामशिला वार्ड, बद्रेश्वर वार्ड का भी निरीक्षण किया। कहा कि दोबारा निरीक्षण में कमियां दूर नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में घूम रहे लावारिस कुत्तों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश डीएम ने पालिका के ईओ को दिए। निरीक्षण में पाया कि जगह-जगह पेशाब घरों की स्थिति ठीक नहीं है। उनकी सफाई करवाने को कहा। रामशिला और सेलाखोला वार्ड में सड़क के बंद पड़े नालों को खोलने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम अनिल चन्याल, ईओ पालिका एके वर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें