फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को प्लास्टिक से मुक्त करने को चलाया सफाई अभियान 

Fri, 22 Feb 2019 12:11 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जागरूकता कार्यक्रम में संकल्प पत्रों के साथ बीरशिवा स्कूल के बच्चे और शिक्षक। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 गो क्लीन गो ग्रीन, लेट्स मेक ईट हैपन और अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की स्वच्छ अल्मोड़ा,  सुंदर अल्मोड़ा मुहिम का आगाज बीरशिवा स्कूल के सहयोग से हुआ। स्कूल के 51 पर्यावरण सिपाहियों ने शहर को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त करने के लिए सफाई अभियान चलाया। जागरूकता अभियान एनटीडी -धार की तूनी मार्ग पर चलाया गया।  इस अवसर पर 50 संकल्प पत्र भी भरे गए।  
विज्ञापन


  अभियान के तहत पर्यावरण सिपाहियों ने 50 घरों ओर दुकानों में जाकर व्यापारियों को प्लास्टिक प्रदूषण से पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे जानकारी दी और लोगों से यह वचन भी लिया कि अब वह प्लास्टिक को जमीन पर नहीं फेंकेंगे। जहां तक संभव हो सके बाजार से प्लास्टिक पैक में सामान नहीं लाएंगे और हमेशा कपड़े से बने बैग का प्रयोग कर अल्मोड़ा के पर्यावरण को शुद्ध रखने में अपना सहयोग देंगे। इसके अलावा अपने परिवार और पड़ोसियों को भी इस ओर जागृत करेंगे। इस मौके पर पर्यावरण सिपाहियों ने जगह जगह सड़क पर फैले प्लास्टिक के पैकेटों को उठाकर पालिका के कूड़ेदानों में डाला। गो क्लीन के अध्यक्ष मनोज नेगी ने अल्मोड़ा के लोगों की इस मुहिम में जुड़ने और पर्यावरण के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। अभियान में प्रधानाचार्या डॉ. नीलम उप्रेती, कॉर्डिनेटर प्रीति पांडे , अर्चना पांडे, यमुना आर्य, प्रदीप जोशी, नावेद, राजेंद्र राणा शामिल रहे।  

समाज को नई दिशा देगी यह मुहिम 
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम निसंदेह समाज को नई दिशा देने में कामयाब होगी। खासकर पर्यावरण को साफ और सुरक्षित रखने में इस अभियान से काफी लाभ मिलेगा।  प्रीति पांडे कार्डिनेटर 
विज्ञापन


सभी को मिलकर कार्य करना होगा 
 पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। तभी हमारा अल्मोड़ा लोगों के चेहरों पर ताजगी भरी मुस्कान लाने में कामयाब होगा। अमर उजाला का अभियान काफी अच्छा और प्रेरणादायक है। -मोना 

स्वच्छता के प्रति गंभीर होना होगा 
 अमर उजाला का स्वच्छता का गो ग्रीन गो क्लीन अल्मोड़ा अभियान वाकई काफी अच्छा है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने के प्रति सभी को गंभीर होना होगा। -ज्योति अधिकारी  

अभियान से काफी प्र्रेरणा मिली 
मुझे अभियान से काफी प्रेरणा मिली है। मैं अपने सभी साथियों के साथ अमर उजाला के इस अभियान को और आगे बढ़ाऊंगा और अपने अल्मोड़ा को स्वच्छ रखने में योगदान दूंगा। -अजय बिष्ट।  

यह सराहनीय प्रयास है 
 देश में चले स्वच्छता अभियान की तरह अमर उजाला का इस दिशा में किया गया प्रयास बहुत अच्छा है। अभियान को आगे बढ़ाने में सभी स्कूलों ने आगे आना चाहिए और शहर के लोगों को भी इसमें शामिल होना चाहिए। - रोहित सिंह रौतेला।   
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें