फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीझील परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

Thu, 25 Sep 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा

सार

रानीखेत के रानीझील परिसर में छावनी परिषद द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें करीब 250 लोग, जिसमें छात्र, एसएसबी जवान और कर्मचारी शामिल थे, प्लास्टिक कचरा और नालियों की सफाई में जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी परिषद रानीखेत की ओर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत रानीझील परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें छावनी कर्मचारियों के साथ ही एसएसबी जवान, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं समेत करीब 250 लोगों ने हिस्सा लिया। बृहस्पतिवार को अभियान के तहत प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर नालियों की सफाई की गई। इस दौरान झाड़ियों का भी कटान किया गया। मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला ने कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि जन आंदोलन है। इस मौके पर स्वच्छता निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, मोहन नेगी, चंदन कुमार, राजस्व अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद पंत, कमल किशोर फर्त्याल, अकील अहमद, गोपाल सिंह, गोपाल राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें