बागेश्वर। जिला अस्पताल में एनएचएम की ओर से यू कोट वी पे के माध्यम से तैनात फिजिशियन डॉ. प्रीति यादव का अनुबंध विस्तारित हो गया है। अब वह 31 मार्च 2026 तक अस्पताल में सेवाएं देंगी। उनका अनुबंध समाप्त होने से जिला अस्पताल में एकमात्र फिजिशियन तैनात रहते मगर अनुबंध का विस्तार होने से जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। एनएचएम निदेशक डॉ. रश्मि पंत के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसार बीते 26 अगस्त को राज्य स्तरीय समिति की बैठक में अनुबंधित चिकित्सकों के कार्य विस्तार को लेकर चर्चा की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात यू कोट वी पे के माध्यम से तैनात चिकित्सकों का अनुबंध विस्तारित किया गया।