कोसी बाजार में सफाई अभियान में जुटे आईटीबीपी जवान।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केंद्र की ओर से हवालबाग में बिमौला से कोसी नदी पुल और कोसी बाजार तक सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर आईटीबीपी के माउंटेनिंग ड्राइविंग स्कूल के माध्यम से जागरूकता रैली भी निकाली गई।
रैली की शुरुआत करते हुए आईटीबीपी के डिप्टी जनरल निरीक्षक सत्यपाल ने कहा कि कोसी नदी को स्वच्छ रखना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने पर्यावरण के लिए पौधरोपण की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र और आईटीबीपी जवानों ने प्लास्टिक कूड़े की सफाई भी की। इससे पूर्व कोसी बाजार में जागरूकता रैली भी निकाली गई। नेहरू युवा केंद्र समन्वयक नवल सिंह ने लोगों से कोसी नदी में कूड़ा नहीं फेंकने और वर्षा के पानी को एकत्र करने की अपील भी की। अभियान में आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट प्रकाश कुमार, सूबेदार दुर्गेश नंदन, नीता नेगी के अलावा आईटीबीपी जवान और नेहरू युवा केंद्र के लोग शामिल रहे।