फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी नदी में 51 किमी में कांटली से क्वारब तक सफाई कर 28 टन कूड़ा निकाला

विज्ञापन
अल्मोड़ा के कोसी नदी में स्वच्छता अभियान में शपथ लेती डीएम वंदना, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला प्रशासन की ओर से अल्मोड़ा की जीवनदायिनी (लाइफलाइन) कोसी नदी क्षेत्र में सोमवार को स्वच्छता महाअभियान चलाया गया। कांटली से क्वारब तक करीब 51 किमी क्षेत्र से 28 टन कूड़ा एकत्रित किया गया। अभियान में सभी स्थानों से एकत्र हुए कूड़े को नगर पालिका अल्मोड़ा और नगर पंचायत के निर्धारित वाहन के जरिये चयनित स्थान पर निस्तारित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कोसी नदी के 51 किमी में कांटली से क्वारब तक स्वच्छता अभियान चलाया गया है। पूरे क्षेत्र को 31 जोन और नदी के दाईं और बाएं ओर 62 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सभी 62 सेक्टरों के लिए 62 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए थे। कोसी बाजार स्थित नदी तट पर डीएम वंदना ने सभी स्वयंसेवकों, जिला स्तरीय अधिकारियों को शपथ दिलाकर अभियान की शुरूआत की।
उन्होंने बताया कि अभियान में करीब 4500 स्वयंसेवी हिस्सा ले रहे हैं। डीएम ने कोसी सफाई अभियान के लिए बनाए गए विभिन्न सेक्टरों का भ्रमण किया। उन्होंने कोसी बैराज क्षेत्र में पहुंचकर नदी किनारे जमा कूड़े को एकत्र किया और अभियान में लगे हुए सभी स्वयंसेवकों के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

मनान गांव में पुल के नीचे पड़े कूड़े के ढेर को हटाने में डीएम भी जुटीं। एसएसपीपीके राय, सीडीओ अंशुल सिंह, अल्मोड़ा के पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख हवालबाग बबीता भाकुनी आदि ने भी अभियान में हिस्सा लिया।
स्कूली बच्चों ने दिखाया उत्साह
अल्मोड़ा। कोसी नदी में चले स्वच्छता अभियान में शामिल स्कूली बच्चों में उत्साह दिखाई दिया। कोसी नदी के समीपवर्ती व्यापारियों और स्थानीय लोगों से नदी की स्वच्छता को बनाए रखने की अपील की गई। संवाद
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता थे इंतजाम
अल्मोड़ा। सफाई अभियान में पुलिस की ओर से यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एंबुलेंस, चिकित्सकों की टीम, पुलिस, फायर टीम, एसडीआरएफ और एसएसबी के जवान मुस्तैद रहे। सूचना के आदान प्रदान की सुलभता के लिए कोसी बैराज में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया था।
क्या कहते हैं अधिकारी
कोसी नदी की स्वच्छता को चलाए गए एक दिनी अभियान लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास है। उम्मीद है कि इतने बड़े स्तर पर हो रहे स्वच्छता अभियान से लोग प्रेरणा जरूर लेंगे। कोसी नदी सहित अन्य नदियों को भी स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान देंगे।
वंदना, डीएम अल्मोड़ा
लोगों से अपील है कि वह अपना कूड़ा निर्धारित स्थल पर ही डालें। आशा है कि कोसी नदी में चला स्वच्छता अभियान एक दिनी न होकर रोजाना चलेगा। नदियों की स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी।
प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा
लोगों से अपील है कि नदियों की स्वच्छता बनाए रखे। नदियों में कूड़ा निस्तारित न करें। कूड़े का निस्तारण निर्धारित कूड़ेदानों में ही करें। उम्मीद है कि इस अभियान के बाद नदियों की स्वच्छता के प्रति लोग जागरूक होंगे।
अंशुल सिंह, सीडीओ, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के कोसी नदी में एक दिवसीय वृहद स्वच्छता अभियान में कोसी नदी साफ करती डीएम वंदना सिंह ।सं- फोटो : ALMORA

अल्मोड़ा के कोसी नदी में एक दिवसीय वृहद स्वच्छता अभियान में मौजूद डीएम वंदना सिंह व नगरपालिका अध- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें