फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर के खाई गिरने से चालक की मौके पर हुई मौत

विज्ञापन
भतरौंजखान के गुरुड़खेत के पास गिरा डंपर। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। भतरौंजखान से करीब चार किमी दूर भिकियासैंण मोटर मार्ग पर गुरुड़खेत के पास एक डंपर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो।
विज्ञापन

डंपर रविवार रात भतरौंजखान से भिकियासैंण की ओर जा रहा था। रात करीब एक बजे भतरौंजखान से चार किमी दूरी पर स्थित गुरुड़खेत के पास यह डंपर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में थाना लमगड़ा के ग्राम ध्योली धोनी जलना निवासी डंपर चालक गोविंद सिंह (40) पुत्र अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मशक्कत के बाद बाद चालक को खाई से निकाला गया। पुलिस ने रात में ही उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, जगत सिंह, प्रकाश चंद्र, दीवान सिंह, मोहन चंद्र शामिल थे।
विज्ञापन

एक साल में सड़क दुर्घटना में 30 लोगों की हुई थी मौत
अल्मोड़ा। जिले में 30 अगस्त 2021 से हुई सड़क दुर्घटनाओं में 30 लोगों की मौत हुई जिसमें 27 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। कुल 86 लोग घायल भी हुए।
अब तक हुई कुछ प्रमुख सड़क दुर्घटनाएं
09 अगस्त 2021- डभरा-क्वैरला मोटर मार्ग पर कार दुर्घटना हुई जिसमें एक पुरुष की मौत हो गई थी जबकि तीन घायल हो गए थे।
22 अगस्त 2021- चिमटाखाल-भौनखाल मोटर मार्ग पर हुई कार दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए थे।
27 अगस्त 2021- बसौली-ताकुला मार्ग पर हुई बस दुर्घटना में आठ यात्री घायल हो गए थे।
01 अक्तूबर 2021- तड़कोट-काफलीखान मोटर मार्ग पर हुई कार दुर्घटना में एक की मौत हुई, दो घायल हुए।
25 जून 2022- भुजान-चापड़ मोटर मार्ग पर हुई डंपर दुर्घटना में एक की मौत हो गई थी, दो घायल हुए थे।
20 जून 2022- बिलखेत-रानीखेत मोटर मार्ग पर कार दुर्घटना हुई जिनमें पांच यात्री घायल हो गए थे।
16 अगस्त 2022- जालली-द्वाराहाट मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना में दो यात्री घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें