गो क्लीन-गो ग्रीन लेट्स मेक इट हैपन और अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स की स्वच्छ चौखुटिया, सुंदर चौखुटिया मुहिम का आगाज बीर शिवा स्कूल के सहयोग से शुरू हुआ। इस अभियान की शुरुआत स्कूल के 45 पर्यावरण सिपाहियों ने की। जिसमें उन्होंने सभी लोगों को प्लास्टिक के खतरों के प्रति आगाह करते हुए बताया कि इससे खेती, जानवरों और पानी के साथ ही पर्यावरण को भी काफी नुकसान होता है। जागरूकता रैली चांदीखेत बाजार से शुरू होकर चौखुटिया बाजार के अंतिम छोर तक निकली। इस दौरान बच्चे स्वच्छ चौखुटिया और गो-ग्रीन गो क्लीन आदि के नारे लगा रहे थे।