फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीघ्र पर्दाफाश का दावा

Thu, 31 Mar 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कमेटपानी गधेरे में बरामद सिर कटे शव की शिनाख्त के बाद राजस्व पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या को केंद्र में रखकर जांच की जा रही है। राजस्व पुलिस ने मामले का शीघ्र खुलासे का दावा भी किया है। शव की शिनाख्त पिलखोली निवासी संजय फर्त्याल के रूप में हुई थी। वह ढाई माह से घर से लापता था। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद राजस्व पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। 
विज्ञापन


मालूम हो कि पिलखोली निवासी मृतक संजय फर्त्याल 14 जनवरी से घर से लापता था। पन्याली राजस्व पुलिस चौकी में मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका था। चार दिन पहले उसका सिर कटा शव कमेटपानी के गधेरे में बरामद होने के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश है।

उनका कहना है कि यदि राजस्व पुलिस ढाई माह से इसकी पड़ताल करती तो यह अनहोनी नहीं होती। संजय सीधा साधा युवक था। उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। इधर तहसीलदार दामोदर पांडे का कहना है कि राजस्व पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही लगातार जांच कर रही थी।
विज्ञापन


मोबाइल भी सर्विलांस पर लगाया गया था लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। इधर राजस्व पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट को हत्या के मुकदमे में तब्दील करते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच उप राजस्व निरीक्षक गणेश सिंह अधिकारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें