फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में सड़कों को जल्द खोलने के दावे हवाई, लोग हो रहे परेशान

Wed, 09 Aug 2023 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के धौलादेवी-खेती सड़क पर मलबा हटती जेसीबी ।संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भले ही आपदाकाल में बंद सड़कों को जल्द खोलने के दावे हो रहे हैं लेकिन यह दावे जमीनी स्तर पर बेअसर हैं। लंबे समय से बंद सड़कें इसका प्रमाण हैं। जिले में बारिश के बाद चार सड़कें बंद हैं। इनमें से एक सड़क चार तो दूसरी सड़क दो दिन से बंद है। लंबे समय तक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रहने से ग्रामीणों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है और उन्हें उपचार के लिए पैदल सफल कर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले में बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से पीपना मनहैत-डंगूला, धौलादेवी-खेती, चलमोडीगाड़ा-कलोटा, सौधार-पनुवाद्योखन सड़कों पर आवाजाही ठप है। इससे 22 से अधिक गांवों का सड़क संपर्क कटा है और आठ हजार से अधिक की आबादी परेशान है। पीपना-डंगूला सड़क बीते चार दिन तो धौलादेवी-खेती सड़क दो दिनों से बंद है। इन सड़कों के बंद होने से ग्रामीण गांवों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उनका उपचार और दैनिक जरूरत के सामान के लिए भी अस्पताल और बाजार पहुंचना मुश्किल हो गया है। इन हालातों में बीमार गिरते मलबे, बोल्डरों और दरकती पहाड़ी के बीच पैदल सफल कर अस्पताल पहुंच रहे हैं तब जाकर उन्हें उपचार नसीब हो रहा है। इधर आपदा से निपटने की पूरी तैयार के साथ बंद सड़कों को जल्द खोलने के दावे हो रहे हैं लेकिन दावे सिर्फ दावे ही ही नजर आ रहे हैं।
कोट
बारिश से बंद सड़कों को खोलने के लिए जगह-जगह जेसीबी तैनात की गई हैं। मलबा हटाने का काम चल रहा है। जल्द सड़कों पर आवाजाही शुरू करा दी जाएगी। - विनीत पाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी
विज्ञापन





24 घंटों में हुई 4.6 एमएम बारिश
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे लोग परेशान हैं और उनकी दिक्कत बढ़ गई है। बीते मंगलवार रात जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बुधवार सुबह करीब 10 बजे बारिश थमने से लोगों ने राहत महसूस की। बीते 24 घंटों के भीतर जिला मुख्यालय में 4.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।



अल्मोड़ा में बारिश का आकड़ा (एमएम में)

अल्मोड़ा -4.6

चौखुटिया- 4

सोमेश्वर- 6.4

ताकुला-5.4

जेती- 16

शीतलाखेत-0.5



पशु अस्पताल के समीप सड़क की सुरक्षा दीवार ढही, घुसा मलबा

अल्मोड़ा। माल रोड पर जर्जर भवन में संचालित पशु चिकित्सालय के समीप सड़क की सुरक्षा दीवार ढहने से पशुपालन कर्मियों लिए खतरा बढ़ गया है। दीवार से लगातार मलबा और पत्थर गिर रहे हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। मलबे से रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे पशुओं के उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर भारी वाहनों का भी खासा दबाव रहता है। डॉ. सुरेंद्र गर्ब्याल ने बताया कि मंगलवार रात भारी बारिश से दीवार ढह गई। सड़क की कार्यदायी संस्था को जल्द इसका सुधारीकरण करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें