डांडा कांडा में प्रदर्शन करते रानीखेत से पहुंचे छात्र नेता। संवाद
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। डांडाकांडा में नाबालिग से यौन शोषण की घटना सामने से गुस्साए छात्र नेताओं ने एनजीओ दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करनेे की मांग की।
छात्र नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए राजस्व पुलिस के चक्कर काट रहा था, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भतरौंजखान की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकिता पडलिया, नितिन प्रकाश, अंकित रावत, नीरज वाल्मीकि, शिवानी आर्या और संजना आर्या आदि मौजूद थे।
देर शाम वहां पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड का निर्माण पहाड़ के विकास को लेकर किया गया था, लेकिन यहां माफिया संस्कृति पनपने लगी है। इसके लिए सरकार को भी गंभीरता से सोचना होगा। गढ़वाल में बेटी अंकिता के साथ हुई घटना से भी राजस्व पुलिस सबक नहीं ले रही है। पहाड़ में इस तरह की संस्कृति को पनपने नहीं दिया जाएगा। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकिता पडलिया ने कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता वह लोग वहां डटे रहेंगे। पुलिस और राजस्व पुलिस की भूमिका इस मामले में तय होनी चाहिए।