फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विधिक जागरूकता शिविर में लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
जैनोली में आयोजित विधिक शिविर में भाग लेते ग्रामीण। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज जैनोली में वृहद विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा रिंकी साहनी ने किया। मौजूद ग्रामीणों को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बिजली, पानी, स्वास्थ्य सहित तमाम समस्याएं भी उठीं। विभाग स्तर पर इन समस्याओं के निस्तारण के निर्देश जारी किए गए। बच्चों के अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

रविवार को शिविर का उद्घाटन अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वयंसेवी समूह और चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्टाल लगाए गए। वहां मौजूद लोगों ने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के बारे में जानकारी दी। पुलिस विभाग ने साइबर अपराध, समाज कल्याण अधिकारी ने उनके विभाग से संचालित योजनाओं, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत द्वारा राजस्व विभाग और जिला विकास अधिकारी ने विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। सीनियर सिविल जज संदीप सिंह भंडारी ने बच्चों से संबंधित कानून और सिविल मामलों के संबंध में लागू विधियों के बारे में बताया। अधिवक्ता ललित मोहन आर्य, राजेश रौतेला द्वारा नशे के दुष्प्रभाव और अन्य जानकारियां दीं।
प्राधिकरण के सचिव रविशंकर मिश्रा ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से कोई भी कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है। निशुल्क विधिक सहायता मिलती है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा रविशंकर मिश्रा, सीनियर सिविल जज संदीप सिंह भंडारी, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति रघुनाथ तिवारी भी मौजूद रहे। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

कई लोगों के प्रमाणपत्र भी बनाए गए
रानीखेत। जिला विधिक शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाए गए। समाज कल्याण विभाग की ओर से 14 लोगों को लाभ उपलब्ध कराया गया। पांच आवेदन पत्र नंदा गौरा योजना से संबंधित प्राप्त हुए। एक आय प्रमाणपत्र बनाया गया। कृषि विभाग की ओर से 20 लोगों को यंत्र वितरित किए गए। जिला उद्योग केंद्र को 10, पर्यटन विभाग को आठ, पंचायती राज विभाग में 14, युवा कल्याण में पांच तथा उद्यान विभाग में 22 आवेदन प्राप्त हुए। संचालन शिक्षक रमेश राम ने किया। शिविर में सिविल जज रानीखेत, न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा, सिविल जज अल्मोड़ा, जिला प्रशासन के विभिन्न विभाग पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, अधिकारी, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्र छात्राएं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें