फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपपा ने हेलंग में हुई घटना के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
अल्मोड़ा गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन करते उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के पदाधिकारी । संवाद न्य? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चमोली के हेलंग में पुलिस प्रशासन की ओर से महिलाओं के गट्ठर को छीन कर उन्हें हिरासत में लेने की घटना के विरोध में
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने प्रदर्शन किया। साथ ही भू-माफियाओं पर जल्द कार्रवाई करने की मांग की।
उपपा की ओर से रविवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में उपपा की केंद्रीय सचिव
आनंदी वर्मा ने घटना कि निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश के नानीसार, डांडा कांडा और मन्योली क्षेत्रों में भू-माफिया अपने पैर
मजबूत कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से इन भू-माफियाओं पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कि गई है। उन्होंने हेलंग के दोषियों के
खिलाफ उचित कार्रवाई कर सजा नहीं दिए जाने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। धरना प्रदर्शन करने वालों में
उपपा नगर अध्यक्ष हीरा देवी, सरिता मेहरा, किरन आर्या, लीला देवी, दीपा देवी, रेखा आर्या, किरन आर्या, राजू गिरी, गोपाल राम,
नारायण राम, योगेश सिंह बिष्ट, दीक्षा सुयाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें