फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा: नालियों में डूबी पेयजल लाइनों से बढ़ा बीमारी का खतरा

विज्ञापन
अल्मोड़ा के लोअर माल रोड में इस तरह दूषित पानी में डूबी पेयजल लाइन। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के कई स्थानों पर जलसंस्थान की ओर से बिछाई गई लाइन सड़क किनारे बनी नालियों में डूबी है। ऐसे में लीकेज लाइनों से नालियों का दूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

जल संस्थान की ओर से माल रोड से लोअर माल रोड को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर बनी नालियों में सरकार की आली और लोनिवि के आवासीय परिसर को पेयजल आपूर्ति करने के लिए लाइन बिछाई गई है। इनमें से कई लाइनें लीकेज हैं। ऐसे में लीकेज लाइनों से नालियों में बहने वाला दूषित पानी लोगों केे घरों तक पहुंच रहा है। गर्मी के मौसम में दूषित पानी की आपूर्ति होने से बीमारी का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद लीकेज लाइनों को ठीक करने के प्रयास नहीं हो रहे। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सोनी ने बताया कि जल्द इस तरह पेयजल लाइनों को योजना बना कर व्यवस्थित करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें