फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुलपति का किया घेराव

विज्ञापन
अल्मोड़ा एसएसजे विवि में कुलपति से वार्तालाप करते एनएसयूआई कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अंकतालिकाओं में हुई त्रुटियां दूर न होने से नाराज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के कुलपति का घेराव किया। उन्होंने त्रुटियां जल्द दूर न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अंक तालिकाओं में कई त्रुटियां हुई हैं। इससे छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में विश्वविद्यालय के अधिकारियों को अवगत कराया गया था लेकिन अंकतालिकाओं में हुई त्रुटियां दूर नहीं हुई। कई विषयों में अंक गलत चढ़ जाने से कई विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। उन्होंने कहा कि अंक तालिकाओं में हुई गड़बड़ी से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। त्रुटियों के चलते कई बच्चे फेल भी हुए हैं।
कार्यकर्ताओं ने अंकतालिकाओं में हुई गड़बड़ी को जल्द दूर करने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की कुलपति प्रो. एनएस भंडारी से वार्ता हुई। कुलपति ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने एक सप्ताह के भीतर अंक तालिकाओं में हुई त्रुटियों को दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्र शांत हुए। घेराव करने वालों में संजू सिंह, रूची, प्रदीप बिष्ट, पवन मेहरा, राहुल खोलिया, अमित बिष्ट, पंकज कार्की, मंटू ओली, विनोद परिहार, साक्षी, उर्मिला, लोकेश, नितिन आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें