फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति पर अधीर की अपमानजनक टिप्पणी से पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अल्मोड़ा चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने ? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद भड़क गई है। परिषद से जुड़े पूर्व सैनिकों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपति देश की प्रथम नागरिक होती है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन द्वारा उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है। इससे पूर्व सैनिकों में भारी आक्रोश है। राष्ट्रपति के खिलाफ अधीर की टिप्पणी से उनका अपमान हुआ है। राष्ट्रपति के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना निंदनीय है। अधीर रंजन को राष्ट्रपति से माफी मांगनी चाहिए। इस मौके पर अध्यक्ष सुबेदार आनंद सिंह बोरा, संरक्षक पीजी गोस्वामी, त्रिलोक सिंह, विनोद गिरी, केशव दत्त पांडे, प्रकाश बोरा, दान सिंह, सुरेंद्र लाल टम्टा, मुन्ना वर्मा, हरीश पांडे, कैलाश तिवारी, रघुवीर सिंह सांगा समेत काफी संख्या में पूव सैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें