टांडा एनटीपीसी में क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर शनिवार को सेंटाक्लाज के साथ खुशी का इजहार करतीं गरिमा महिला मंडल की सदस्या।
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2018 के आगमन और 2017 की समाप्ति में काफी कम समय बचा है। इस एक हफ्ते में एक दिन 25 दिसंबर को क्रिसमस और 31 दिसंबर को थर्टी फर्स्ट की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। खुशी के इन लम्हों में किसी तरह का कोई खलल न हो इसके लिए नगर में विभिन्न 21 स्थानों पर 41 सीसीटीवी कैमरों से मदद भी ली जाएगी।
तीन दिन बाद आने वाले क्रिसमस पर्व और उसके बाद साल के अंत में 31 दिसंबर को मनाए जाने वाले उत्सव को लेकर पुलिस खास सतर्कता बरत रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिए घटना, यातायात बाधित होने और गश्त में की जा रही चौकसी पर भी नजर रख रही है। सीओ आरएस टोलिया ने बताया कि संदिग्ध स्थानों पर गश्त करने के अलावा पुलिस सादी वर्दी में भी चिन्हित जगहों पर तैनात रहेगी।
इन स्थानों पर लगे हैं सीसीटीवी
पिछले साल नगर में पुलिस कंट्रोल रूम, थाना बाजार, गंगोला मोहल्ला, जौहरी बाजार, चौक बाजार, पालिका, मस्जिद में एक-एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। चौघानपाटा, केमू स्टेशन, धारानौला, लोधिया, बेस अस्पताल, जिला अस्पताल के पास, बंसल गली, शिखर तिराहा, मिलन चौक, खोल्टा, लक्ष्मेश्वर, सांई मंदिर, एनटीडी में दो-दो सीसीटीवी कैमरे और टैक्सी स्टैंड एवं रघुनाथ मंदिर में तीन-तीन कैमरे लगाए गए हैं।