फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने गानों पर आधारित चित्रहार ने मंत्रमुग्ध किया

Sat, 22 Dec 2018 11:50 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
चौखुटिया जीजीआईसी के वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीजीआईसी के वार्षिकोत्सव में पुराने गानों पर आधारित चित्रहार ने मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्राओं की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने ऐसा समा बांधा कि कुर्सियों में बैठे अतिथिगण भी थिरकते नजर आए। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक महेश नेगी ने विधायक निधि से मंच निर्माण को 2.40 लाख और कक्षों की मरम्मत के लिए डेढ़ लाख देने की घोषणा की। उन्होंने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए विद्यालय के विकास को हर संभव मदद की बात कही।
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव की शुरुआत पुराने गानों पर आधारित चित्रहार से हुई। जिसमें मेरा जूता है जापानी, झूठ बोले कव्वा काटे, हाल क्या है जनाब का, मेरे पिया गए रंगून, छोड़ दो आंचल जमाना क्या कहेगा जैसे गीत शामिल थे। 
इसके अलावा भ्रू्ण हत्या जागरूकता से संबंधित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक, बाल मजदूरी नाटक, संस्कृत नृत्य नाटिका, क्रिसमस गीत, लोक नृत्य और योग आदि प्रस्तुत किए गए। इससे पहले वंदना और स्वागत गीत हुआ।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ. नेदी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की गतिविधियों और उपलब्धियों का बखान किया। बाद में उन्होंने विभिन्न समस्याओं से संबंधित मांग पत्र पढ़ा। अध्यक्षता बीईओ भारत जोशी और संचालन रंजना पोखरिया ने किया।
इससे पूर्व विधायक महेश नेगी और ब्लॉक प्रमुख्य बिशन राम आदि अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर जिपंस गजेंद्र नेगी, कनिष्ठ प्रमुख ललिता बिष्ट, पीअीए अध्यक्ष गोपाल मनराल, एसएमसी अध्यक्ष चंदन मेहरा, सावित्री कैड़ा, महाविद्यालय के मनोरम मित्रा, दिलशाद आलम, गणेश नायक, बलवंत नेगी, खीमानंद जोशी, शारदा देवी, पुष्पलता आर्या, अंजूलता जोशी, नीतू सुद, ममता वत्स ,ज्यौति जोशी, अरूणी, चंद्रादत्त पांडे सहित कई लोग मौजूद थे। 

पुस्तक स्वयं प्रभा का हुआ विमोचन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। वार्षिकोत्सव के मौके पर विद्यालय की पहली पुस्तक स्वयं प्रभा का विमोचन किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. नंदी शर्मा ने पुस्तक के नाम की सार्थकता की चर्चा करते हुए कहा कि विद्यालय की इस पहली पुस्तक में छात्राओं की रचना के साथ ही शिक्षिकाओं द्वारा उपयोगी सामग्री को परोसने के साथ ही अतीत की ज्ञानवर्धक सामग्री सहेज कर रखी गई है। विधायक महेश नेगी ने पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई देते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें