फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ओमान में चिराग ने झटकेे दो स्वर्ण पदक

Mon, 13 Nov 2023 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
ओमान में ट्राॅफी के साथ अल्मोड़ा के चिराग सेन।  
विज्ञापन
अल्मोड़ा। ओमान में आयोजित ओमान ग्रैंड प्रिक्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में अल्मोड़ा के चिराग सेन ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए एकल और मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

पुरुष एकल में अल्मोड़ा के चिराग सेन ने भारत के ही सिद्धार्थ प्रताप सिंह को सीधे सेटों में 21-17, 21-18 से पराजित किया। मिश्रित युगल के फाइनल में चिराग और जनानी की जोड़ी ने इंडोनेशिया की जोड़ी विल्दान और मेलानी को आसानी से 21-9, 21-16 से हराकर स्वर्ण पदक जीते।
वहीं पुरुष युगल के सेमीफाइनल मुकाबले में चिराग सेन और ध्रुव रावत की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल मैच में इंडोनेशिया की जोड़ी कुश्वांतो और पॉल की जोड़ी से 18-21, 16-21 से हार का शामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, गोकुल सिंह मेहता, राकेश जायसवाल, डॉ. संतोष बिष्ट, डीके जोशी ने खुशी जताई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें