पनुवानौला में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हिजामं कार्यकर्ता।
- फोटो : AMAR UJALA
अल्मोड़ा। हिंदू जागरण मंच पनुवानौला इकाई युवा वाहिनी ने चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष नीरज जोशी ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। सरकार कड़ी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में चीन ऐसा दुस्साहस नहीं कर सके। लोगों से भी अपील की कि चाइनीज सामान का बहिष्कार करें। श्रद्धांजलि देने वालों में ब्लाक उपाध्यक्ष रवि जोशी, ब्लाक मंत्री बलवन्त सिंह एवं सन्तोष भट्ट, अजय बिष्ट, अमित जोशी, गौरव सिंह गैडा, मोहित जोशी, मोनू भट्ट, पवन आदि शामिल थे |