फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चिलियानौला क्षेत्र में 13 घंटे रहा ब्लैकआउट, अंधेरे में बीती रात

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला पालिका क्षेत्र में भारी बारिश ने एक बार फिर विद्युत व्यवस्था की पोल खोल दी। बीते बृहस्पतिवार रात हुई तेज बारिश और हवा के चलते बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई जिससे लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। बताया जा रहा है कि जंगल से होकर गुजरने वाली बिजली लाइनों पर टहनियां और पेड़ गिरने के कारण आपूर्ति बाधित हुई। खासतौर पर धमाईजर क्षेत्र के जंगल में अधिक पेड़ और टहनियां गिरने से स्थिति और गंभीर हो गई। करीब 13 घंटे तक चले इस ब्लैकआउट के चलते लोगों को रातभर मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मोबाइल चार्जिंग से लेकर अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित रहे। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जंगल से गुजर रही लाइनों की नियमित सफाई और रखरखाव किया जाए ताकि हर बारिश में होने वाली इस समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन


कोट-
लाइनों पर गिरी टहनियों को हटाकर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। मरम्मत कार्य के दौरान विद्युत कर्मियों को दुर्गम जंगल क्षेत्र में काफी मशक्कत करनी पड़ी। टीम ने कई स्थानों पर लाइनों की जांच कर संभावित खतरे को भी दूर किया। -आयुष चौहान, एसडीओ विद्युत विभाग, रानीखेत
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें