मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना दुग्ध पाउडर।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह साल के बच्चों को सप्ताह में दो दिन सुगंधित दूध मिलेगा। जिले में योजना की शुरुआत सोमवार 19 अगस्त से होगी।
आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रवेश लेने वाले तीन से छह साल के बच्चों को सुगंधित दूध मिलेगा।
100 एमएल दूध बच्चों को सप्ताह में दो दिन दिया जाएगा। आंचल दुग्ध संघ बच्चों के लिए सुगंधित दूध उपलब्ध खराएगा। दुग्ध संघ ने सुगंधित दूध के पाउडर के पैकेट तैयार किए हैं, जो कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचाए जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों में पाउडर घोलकर बच्चों को दूध पिलाया जाएगा। इस दूध में विटामिन ए और डी पर्याप्त मात्रा में है।
दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक डॉ. एलएम जोशी ने बताया कि जिले में योजना का शुभारंभ सोमवार 19 अगस्त को विकास भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया होंगे। इस मौके पर सीडीओ मनुज गोयल समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।