द्वाराहाट में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के उद्घाटन पर कार्यक्रम पेश करते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
यहां द्वाराहाट इंटर कॉलेज में दो दिनी ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। उद्घाटन करते हुए विधायक महेश नेगी के प्रतिनिधि भूपेंद्र कांडपाल ने छात्र-छात्राओं से अनुशासन और लगन के बल पर मुकाम छूने का आह्वान किया गया। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
अंडर 14 और अंडर 17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तहत दौड़, भाला फेंक, चक्का फेंक, कूद, त्रिकूद आदि गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 11 संकुलों के 125 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन 600 मीटर दौड़ में साक्षी नेगी, अंजलि आर्या, आरती बिष्ट, इसी दौड़ के छात्र वर्ग में चेतन अधिकारी, मोहित बिष्ट, करन शाह, 800 मीटर में प्रतिभा, दिशा और पूजा स्यूंनरी जबकि छात्र वर्ग में रोहित कबडवाल, वीरेंद्र रावत, आशीष राणा ने बाजी मारी। विशिष्ट अतिथि स्टेट बैंक के प्रबंधक आलोक मिश्र, बीईओ एसएस बिष्ट, मोनिका पाठक, प्रताप सिंह, हेम चंद्र कबडवाल, लक्ष्मी त्रिपाठी, प्रकाश जोशी ने भी संबोधित किया। गत वर्ष की चैंपियन अनुशिखा ने मशाल के साथ दौड़ लगाई। इंटर कॉलेज और जीजीआईसी की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। समन्वयक भीम सिंह ने प्रतियोगिता की रूपरेखा बताई। संचालन डीडी मिश्रा, जेएस बिष्ट ने किया। भावना हर्बोला, उषा सामंत, त्रिभुवन उपाध्याय, रेनू डांग्ला, शंकर दत्त, डीके बिष्ट, दीपक तिवारी आदि थे।