फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बच्चे बोले, प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ

विज्ञापन
रानीखेत में पर्यावरण संरक्षण रैली निकालते बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स और गो ग्रीन-गो क्लीन लेट्स मेक इट हैपन की ओर से ताड़ीखेत स्थित केपीएस हिमालयन पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत के बच्चों ने नगर में स्वच्छ रानीखेत सुंदर रानीखेत के तहत पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली। पर्यावरण सिपाहियों ने जहां जगह-जगह बिखरे कूड़े का निस्तारण किया, वहीं दुकानदारों को प्लास्टिक के दुष्परिणाम भी बताए। 

विज्ञापन


सुबह ताड़ीखेत से रानीखेत पहुंचे केपीएस हिमालयन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने केएमओयू स्टेशन से पूरे नगर में लोगों को प्लास्टिक प्रयोग के दुष्परिणाम बताए। नगर में पर्यावरण संरक्षण रैली निकाली गई। लोगों को समझाया कि प्लास्टिक जहां खेतों की उर्वरक क्षमता को नष्ट कर रहा है वहीं जानवरों के लिए भी यह खतरा है। प्लास्टिक नदी नालों में वर्षों ऐसे ही पड़ा रहता है। पर्यावरण सिपाहियों ने दुकान-दुकान जाकर लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की अपील की।

लोगों ने भी सिपाहियों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पर्यावरण सिपाहियों ने नगर में विभिन्न स्थानों से कई बैग कूड़ा उठाकर उसे डस्टबिन में डाला। सचिव पंकज सती ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान की सराहना की। कहा कि गो ग्रीन-गो क्लीन के साथ अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोग जागरूक होंगे। गो ग्रीन-गो क्लीन के अध्यक्ष मनोज नेगी ने कहा कि प्लास्टिक उन्मूलन की इस मुहिम में सभी को सहयोग करना जरूरी है। इस दौरान शिक्षिका गीता पांडे सहित तमाम लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें