फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बच्चों ने माडॅलों का किया प्रदर्शन

Fri, 02 Nov 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
जीआइसी में छात्राओं द्वारा तैयार मॉडल देखते जिलाधिकारी । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को आदर्श राजकीय इंटर कालेज में जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बच्चों द्वारा गणित, विज्ञान, कृषि, परिवहन संसाधन आदि विषय पर बनाए गए प्रोजेक्ट को देखा और बच्चों के इस प्रयास की भरपूर सराहना की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां के बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान मिली है जो सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रदर्शनी में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले स्यालीधार इंटर कालेज के छात्र निर्मल सिंह कार्की और अहमदाबाद में प्रतिनिधित्व करने वाले लोधिया और लमगड़ा के छात्र विक्रम सिंह कपकोटी तथा नवीन सिंह कपकोटी के अलावा शिक्षक विनोद राठौर दीवाकर जोशी को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार माडॅलों का विद्यालय के कक्ष में भी प्रदर्शन करने को कहा। ताकि आने वाले छात्र-छात्राएं उससे प्रेरणा ले सकें। 

इस मौके पर जिलाधिकारी ने विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं के साथ परिचर्चा की और उनके बनाए मॉडलों की सराहना की। जिलाधिकारी ने बताया कि बच्चों द्वारा तैयार किए गए इन मॉडलों को देखने के लिए कृषि, उद्यान, आपदा, स्वास्थ्य, स्वच्छता से जुड़े अधिकारियों को भी भेजा जाएगा। सर्वशिक्षा अभियान के समन्वयक विनोद राठौर ने जिलाधिकारी को विस्तृत रूप से विज्ञान प्रदर्शन की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, माध्यमिक एचबी चंद, प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार टम्टा के अलावा विद्यालय के शिक्षक आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें