फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के मॉडलों ने खींचा लोगों का ध्यान

Sat, 02 Feb 2019 12:46 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
राजूहाई छिताड़ में विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों का अवलोकन करते अतिथि। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल छिताड़ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी और माता महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर महिलाओं की कुर्सी दौड़ में मंजू जोशी प्रथम और पुष्पा जोशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चम्मच दौड़ में सोना प्रथम और सरिता द्वितीय रहीं जबकि सुई- धागा दौड़ में सरिता प्रथम और दीपा देवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह सामान्य ज्ञान में मंजू देवी प्रथम और पुष्पा देवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में अपने बेहतरीन मॉडलों से मौजूद अतिथियों और अभिभावकों का ध्यान खींचा। विशेष रूप से मानव कंकाल तंत्र, पवन ऊर्जा, कार्बन डाई आक्सीइड गैस, न्यूटन डिस्क, टेली स्टार दूरबीन आदि पर बच्चों को खूब शाबासी मिली। प्रदर्शनी में कुल 28 मॉडल बनाए गए थे। पर्यावरण पर आधारित नाटक भी सराहनीय रहा।
इससे पूर्व प्रधानाध्यापक चंद्रादत्त पांडे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता करते हुए बीईओ भारत जोशी ने इस तरह के आयोजन को बच्चों सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी बताया। संचालन आनंद प्रकाश चतुर्वेदी ने किया। इस मौके परमुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख बिशन राम, बलवंत अधिकारी, मंजू शर्मा, जगत सिंह बिष्ट, प्रेमलता, विष्णुदत्त शर्मा, रमेश चंद्र, कौशल्या जोशी, दीपा पंत, रामबहादुर, पूरन पांडे, भवनी प्रसाद, नारायण राम, हरीश जोशी, राधा, दीपा, शोभा व ललिता देवी सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन


बच्चों ने बढ़ाया मम्मी, आंटी का हौसला
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। माता महोत्सव के दौरान हुई महिलाओं की प्रतियोगिता के दौरान बच्चे खासे प्रफुल्लित नजर आए। पहली बार अपनी मम्मी और अन्य आंटियों को दौड़ते देख रहे बच्चों की खुशी का काई ठिकाना नहीं था। इस दौरान कुछ बच्चे मम्मी-मम्मी चिल्ला कर अपनी माताओं का हौसला बढ़ा रहे थे तो कुछ बच्चे आंटी और तेज दौड़ो की गूंज से मनोबल बढ़ा रहे थे। इस सब के बीच शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय स्थान रखने वाले जूनियर हाईस्कूल छिताड़ के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की भी प्रशंसा करनी होगी जिन्होंने दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं की झिझक को दूर करते हुए इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर कर भागेदारी कराई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें