फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमएस की थ्योरी अपनाएं, कोरोना को दूर भगाएं

विज्ञापन
रानीखेत के चौबटिया में जागरूकता कार्यक्रम चलते बच्चे। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौबटिया के छोटे बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने एसएमएस थ्योरी भी समझाइए चौबटिया के शहीद मेजर महेश चन्द्र सती पार्क में आशिषि भवन चर्च की तरफ से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। बच्चों ने बताया खाँसते और छींकते समय टिशू पेपर का इस्तेमाल करना चाहिए। मास्क पहनना और समय समय पर हाथों को साबुन से धोते रहना है। किसी से भी न हाथ मिलाना है और ना गले मिलना है। काली मिर्च तुलसी का काढ़ा पीने से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। बच्चों ने तख्तियों के माध्यम से एसएमएस का सिद्धांत भी बताया। कहा एस- साबुन से हाथ धोएं, एम- मास्क का प्रयोग, एस- सोशल डिस्टेंसिंग। कार्यक्रम में यामिनी, पूर्वी, अंजलि, सिस्टर लिट्टी रोज और फादर आइवन थे। कार्यक्रम में सेना की 15 गढ़वाल रायफल ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें