फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने प्रस्तुत किया तीलू रौतेली नाटक

Sun, 21 Jan 2018 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
उदयशंकर नाट्य अकादमी में तीलू रौतेली नाटक का मंचन करता बाल कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जीजीआईसी में पिछले 20 दिन से चल रही शीतकालीन बालरंग कार्यशाला का रविवार को नाटक, नृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। उदयशंकर नाट्य अकादमी में हुए कार्यक्रम में बालरंग कार्यशाला के बच्चों ने तीलू रौतेली पर आधारित नाटक का भव्य मंचन कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

विज्ञापन


 कमलदीप हिमाल सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था की ओर से हुए बालरंग कार्यशाला के समापन पर बच्चों ने तीलू रौतेली नाटक का शानदार मंचन किया। इस दौरान बच्चों ने शिव तांडव नृत्य, वेस्टर्न डांस इत्ती सी खुशी, बाल मजदूरी पर आधारित नृत्य नाटिका और कुमाऊंनी नृत्य नाटिका घुघुती बासुती का भी मंचन किया।

तीलू रौतेली नाटक का मंचन नरेश बिष्ट ने और नृत्य संयोजन हिमांशु साह, लकी पवार और संतोष मेहरा ने किया। कार्यशाला का संचालन कमल कांडपाल और दीप तिवारी ने किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि सीएल वर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए संस्था और बच्चों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


पूर्व विधायक तिवारी ने कहा कि बच्चों को स्कूली ज्ञान के साथ ही इस तरह के क्रियाकलापों में भी भागीदारी करनी चाहिए। इस अवसर पर रंगकर्मी आलोक वर्मा, भानु साह, गोकुल बिष्ट, दीवान कनवाल, मुकेश नेगी, हिमानी जोशी, उमाशंकर, चंद्रशेखर आर्य समेत काफी संख्या में युवा, बच्चे और उनके परिजन मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें