फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बुलबुल उत्सव में भाग लेने नैड़ी के बच्चे इलाहाबाद रवाना

Sat, 07 Oct 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
इलाहाबाद रवाना होते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आठ अक्तूबर से इलाहाबाद में प्रस्तावित उत्तर भारत कब बुलबुल उत्सव में भाग लेने के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय नैड़ी के पांच छात्र-छात्राएं रवाना हुए। प्रधानाध्यापक कब मास्टर रमेश लाल वर्मा के नेतृत्व में सुबह स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 12 अक्तूबर तक चलने वाले इस उत्सव में लोकनृत्य सहित तमाम प्रतियोगिताएं होंगी। 
विज्ञापन


तहसील के सुदूरवर्ती कुंवाली स्थित राप्रावि नैड़ी के पांच बच्चों का चयन इस उत्सव के लिए हुआ है। प्रधानाध्यापक रमेश लाल वर्मा ने बताया कि उत्सव के तहत कला, कविता, कहानी लेखन प्रतियोगिताओं के साथ ही लोकनृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। इसके लिए चयनित गौरी, अर्चिता, नीलम, साहिल सिंह और गौरव सिंह आदि बच्चों ने अच्छी तैयारी की है। शनिवार सुबह जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह, जय बल्लभ जोशी, वरिष्ठ नागरिक रघुवर दत्त जोशी, गोविंद लाल वर्मा, अर्जुन सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह, बहादुर सिंह, भूपेंद्र कुमार, शोभा देवी, गीता देवी, इंद्रा देवी, दीवान सिंह बिष्ट ने बच्चों को हरी झंडी दिखाकर इलाहाबाद के लिए रवाना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें