फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन बालरंग कार्यशाला में बच्चे सीख रहे योगा, नृत्य, गीत और खेल गतिविधियां

विज्ञापन
बालरंग कार्यशाला में नृत्य सीखते बच्चे। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कमलदीप हिमाल सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, अल्मोड़ा की ओर से जीजीआईसी में शीतकालीन बालरंग कार्यशाला जारी है। कार्यशाला में 55 प्रतिभागी बाल कलाकार प्रतिभाग कर रहे हैं। जिसमें बच्चों को योग, नृत्य, गीत, खेल, चित्रकला, अभिनय, रंगकर्म, साहसिक खेल से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चल रही कार्यशाला में 25 बाल कलाकार भाग ले रहे हैं। सुबह के सत्र में योग एवं सूक्ष्म अभ्यास, नृत्य का अभ्यास कराया जा रहा है। लक्की पवार, निधि अग्रवाल, विधि अग्रवाल द्वारा पश्चिमी और रंगकर्मी गोकुल सिंह बिष्ट द्वारा कुमाऊंनी लोकनृत्य एवं लोकगाथाओं के विषय में सिखाया जा रहा है।
इस दौरान बच्चे पेंटिंग और क्राफ्ट का प्रशिक्षण भी ले रहे हैं। मध्यावकाश के बाद अभिनय और कोरस आदि विधाओं के विषय में जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर कमलदीप हिमाल संस्था के सचिव, कार्यशाला समन्वयक कमल कांडपाल, उपाध्यक्ष दीप चंद्र तिवारी, भरत पांडे, अनुभव मिश्रा, गौरव डंगवाल, अनिल रावत, आस्था जोशी, सुनील रावत, विशाल जोशी, धीरेंद्र सिंह रावत, दयाकृष्ण कांडपाल, वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट, नारायण थापा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें