ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में कुमाऊं की संस्कृति और परंपरा को समर्पित पुस्तक ‘रंग कुमाऊं’ का विमोचन किया गया। गौरतलब है कि पुस्तक राजकीय जूनियर हाईस्कूल खत्याड़ी के बच्चों द्वारा अपनी शिक्षिका के साथ मिलकर तैयार की है। इस मौके पर मौजूद अतिथियों ने पुस्तक को आने वाली पीढ़ी के साथ ही सभी लोगों के लिए उपयोग बताया।
ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रंग कुमाऊं पुस्तक का विमोचन किया गया। इस मौके पर लेखिका शिक्षिका मीना शर्मा ने बच्चों के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए पुस्तक लिखने के उद्देश्य सहित कई बिंदुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बिशन राम, भिकियासैंण के बीईओ हिमांशु नौगांई, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या डॉ. नंदी शर्मा, गीता तिवारी, डॉ. प्रभाकर त्यागी, खेमकरण सोमन, तारादत्त शर्मा, दिनेश रावत, ख्यालीराम, राजेंद्र प्रसाद, गिरीश मठपाल, हरीश शर्मा, हेम कांडपाल चंद्रशेखर फुलारिया आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता बीईओ भारत जोशी और संचालन जीवन मेहरा ने किया।
कार्यक्रम में मंजू शर्मा, रितु सिंह, पुष्कर कांडपाल, आशा वर्मा, रजनी, रेखा मनराल, प्रदीप त्रिपाठी, शेखर फुलोरिया, प्रेमलता, रेनु त्रिपाठी, चंपा कांडपाल, राजंद्र कांडपाल सहित प्राथमिक और जूनियर शिक्षक संघ के तमाम पदाधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
इन बच्चों ने जुटाई लेखन सामग्री
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पुस्तक के बाल संपादक मंडल में छाया मेहता, ईशा रावत, लक्ष्मण सिंह, आनंद सिंह, राजेंद्र सिंह, गायत्री रावत, प्राची रावत, खीमसिंह चौहान, महेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह, चंद्रा बिष्ट, ललिता रावत, उमेश बिष्ट, अंजू रावत, पुष्कर सिंह, चंद्रा रावत, प्रियांशी, खीमसिंह बिष्ट, रविंद्र सिंह और प्रदीप सिंह शामिल थे। जबकि शिक्षक दिनेश रावत परामर्शदाता थे।