फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: फ्री फायर में डाइमंड बंडल का लालच, साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए 98 हजार रुपये

Fri, 22 May 2026 12:13 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

फ्री फायर गेम में डाइमंड बंडल दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने महिला के बैंक खाते से 98 हजार 559 रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन गेम फ्री फायर में डाइमंड बंडल दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से 98 हजार 559 रुपये की रकम निकाल ली। मामले में पीड़ित परिवार ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

बांसभीड़ा चीनाखान निवासी दलजीत सिंह खड़ाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी मंजू बनौला के मोबाइल में लगा नंबर भारतीय स्टेट बैंक शाखा चलनीछीना स्थित खाते से लिंक है। उनके बेटे रियांश खड़ाई, जो कक्षा पांच का छात्र है, को अज्ञात व्यक्ति ने फ्री फायर गेम डाउनलोड करवाकर डाइमंड बंडल दिलाने का लालच दिया। आरोप है कि इसी दौरान बच्चे को झांसे में लेकर 7 मई से 8 मई 2026 के बीच महिला के खाते से 98 हजार 559 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। बैंक से जानकारी मिलने पर परिवार को धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें