रानीखेत में ऐसी पुलिया से जा रहे बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती मजबजूना के पास गधेरे में बना पुल खतरे का सबब बना हुआ है। 2012 में निर्मित इस पैदल पुलिया में ग्रिल नहीं लगाए गए हैं, इसी पुल से ग्रामीण बच्चे स्कूल आते जाते हैं। पुल के ठीक नीचे तीन गधेरों का संगम है। बरसात में गधेरे उफान पर रहते हैं, जिस कारण किसी भी वक्त खतरे की आशंका बनी रहती है।
इससे अभिभावक चिंतित रहते हैं। दूसरी तरफ यह पुलियी किस विभाग ने बनाई है ग्रामीणों को भी इसका पता नहीं है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र ने बताया कि उन्होंने कई विभागों में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी, लेकिन आज तक निर्माणदायी विभाग का तक पता नहीं लग पा रहा है। उन्होंने पुलिया पर ग्रिल लगाकर बच्चों के जीवन की सुरक्षा की गुहार लगाई है।