फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जागेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

Wed, 04 Nov 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जागेश्वर धाम में जागनाथ, महामृत्युंजय, पुष्टि देवी आदि मंदिरों में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के पुरोहितों और स्थानीय लोगों से धाम की पवित्रता बनाए रखने को आगे आने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि जागेश्वरधाम श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होने के साथ ही देश की महत्वपूर्ण धरोहर है।
विज्ञापन


सरकार इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने को गंभीर प्रयास कर रही है, ताकि पलायन  रुकने के साथ ही लोगों को रोजगार भी मिल सके। इससे पहले जागेश्वर मंदिर कमेटी के प्रबंधक प्रकाश भट्ट, प्रधान हरि मोहन भट्ट, गोपाल भट्ट, हेमंत भट्ट, कौस्तुभानंद भट्ट, हरि दत्त, भुवन चंद्र, रमेश भट्ट आदि ने मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें