फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम रावत ने कर्नाटकखोला में देखी रामलीला

Wed, 12 Oct 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सीएम ने अल्मोड़ा में देखी रामलीला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दशहरा महोत्सव के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत मंगलवार रात कर्नाटकखोला में रामलीला देखने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने रात दो बजे तक कर्नाटकखोला में रामलीला देखी। रावत ने कर्नाटकखोला में 11वें दिन की रामलीला का उद्घाटन करते हुए कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि मनुष्य के जीवन में सहिष्णुता, सुधार लाने का कार्य करती है।
विज्ञापन


श्री राम के जीवन से जुड़े पहलुओं के स्मरण मात्र से समाज में सद्भावना, शांति रह सकती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटकखोला की रामलीला ने अल्प समय में उत्कृष्ट रामलीला के रूप में स्थापित किया। नन्हीं बालिकाओं ने स्वागत गीत, वंदना पेश की। रावत ने रात दो बजे तक रावण-कुंभकर्ण संवाद, कुंभकर्ण वध, मेघनाथ वध, अहिरावण वध, रावण का मंचन देखा।

इससे पहले कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सीएम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संसदीय सचिव मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी, केवल सती, सभासद अशोक पांडे आदि थे। समारोह के बाद सीएम ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक के घर में पहाड़ी व्यंजन मडुवे की रोटी, भट की चुड़काणी, गहत की दाल, लाही की सब्जी, झुंगरे की खीर आदि चीजों का स्वाद चखा। 
विज्ञापन


अल्मोड़ा/सोमेश्वर। जिले में कई स्थानों पर रामलीला मंचन चल रहे हैं। सरकारी की आली में मंगलवार रात रावण वध का मंचन हुआ। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम हुए। एनटीडी अल्मोड़ा में कुंभकर्ण रावण संवाद, कुंभकर्ण वध, मेघनाद वध, अहिरावण वध, रावण वध के प्रसंग हुए। प्रदीप तिवारी ने रावण, गिरीश धवन ने कुंभकर्ण, भुवन तिवारी ने मेघनाथ, हरीश बिष्ट ने अहिरावण के पात्र का अभिनय किया।

सोमेश्वर में सोमनाथ रामलीला कमेटी की रामलीला के नवें दिन अंगद का लंका से लौटना, लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, लक्ष्मण शक्ति, कालनेमि वध, हनुमान का संजीवनी लाना, लक्ष्मण का मूर्च्छा से जागना, कुंभकर्ण वध का मंचन किया गया। दूरदराज से काफी संख्या में लोग रामलीला देखने पहुंच रहे हैं। दर्शकों में महिलाओं, बच्चों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें