फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की थकान के बाद अल्मोड़ा में चैन की सांस ले रहे हैं मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा

विज्ञापन
सुनील अरोड़ा।
विज्ञापन
अअल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव की थकान के बाद भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा दो दिनों से अल्मोड़ा की शांत वादियों में चैन की सांस ले रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंचे और उन्होंने शनिवार सुबह अल्मोड़ा में राज्य की मुख्य चुनाव अधिकारी सौजन्या और कई अन्य प्रमुख अफसरों के साथ बैठक करके हाल में हुए लोकसभा चुनावों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

बताया गया है उन्होंने चुनावों को लेकर अधिकारियों को कुछ सुझाव भी दिए। मुख्य चुनाव आयुक्त का दौरा बेहद गोपनीय रखा गया है। गोपनीयता को ध्यान में रखकर ही मुख्य चुनाव आयुक्त कैंट इलाके में होम स्टे पर ठहरे हैं और अधिकारियों के साथ हुई उनकी बैठक भी सर्किट हाउस के बजाय कैंट क्षेत्र के एक स्कूल में आयोजित की गई।
सूत्रों के मुताबिक मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंचे। बताया गया है कि परिवारजनों के साथ निजी दौरे पर होने के कारण मुख्य चुनाव आयुक्त ने राज्य के अधिकारियों को गोपनीयता बरतने का सुझाव दिया था। यही वजह रही कि उन्हें कैंट क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर लखचौरा के यहां होम स्टे पर ठहराया गया है। यहां ठहरने के लिए होम स्टे की बुकिंग भी देहरादून स्तर से ऑन लाइन की गई थी। उत्तराखंड की मुख्य चुनाव अधिकारी सौजन्या सीईसी अरोड़ा के स्वागत के लिए शुक्रवार को पहले ही अल्मोड़ा पहुंच चुकी थीं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शनिवार सुबह शारदा पब्लिक स्कूल के सभागार में राज्य की मुख्य चुनाव आयुक्त सौजन्या सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक ली। बताया गया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने बैठक में हाल में हुए लोकसभा चुनाव के बारे में जानकारी ली। बताया गया है कि इस बैठक में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी ददन पाल सहित कुछ प्रमुख अफसर भी मौजूद थे। बाद में मुख्य चुनाव आयुक्त परिवारजनों के साथ चितई के ग्वल देवता मंदिर और जागेश्वर धाम भी गए और पूजा अर्चना की। यह भी पता लगा है कि उन्होंने चितई पंत गांव में स्थित एसओएस फैक्ट्री को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें