फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर धाम पहुंची छड़ी यात्रा, संतों ने की पूजा-अर्चना

Mon, 26 Oct 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर/रानीखेत (अल्मोड़ा)। पंचदशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा का द्वितीय चरण जागेश्वर धाम पहुंचा। यह यात्रा 25 अक्तूबर को रानीखेत भ्रमण के बाद अल्मोड़ा के लिए रवाना हुई थी। इससे पूर्व 24 अक्तूबर की देर शाम यात्रा सौनी स्थित बिनसर महादेव मंदिर पहुंची, जहां साधु-संतों ने रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन


जागेश्वर धाम में संत समाज, पुजारियों और श्रद्धालुओं ने पवित्र छड़ी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने जागेश्वर मंदिर समूह के विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए। यात्रा के दौरान जागेश्वर मंदिर, हनुमान मंदिर और पुष्टि देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। महामृत्युंजय मंदिर, कुबेर मंदिर और चंडिका मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी अनुष्ठान हुए। कुबेर कुटिया में पवित्र छड़ी का विधिवत पूजन संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान श्रद्धालुओं ने देवदर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर अनेक संत और पुजारी मौजूद रहे। कई श्रद्धालु भी इस दौरान उपस्थित थे। रानीखेत भ्रमण के बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गई।
रानीखेत में यात्रा का स्वागत
रानीखेत पहुंचने पर विधायक प्रमोद नैनवाल ने पवित्र छड़ी यात्रा का स्वागत किया। महामंडलेश्वर वीरेंद्रानंद गिरि की अध्यक्षता में यह यात्रा आयोजित की जा रही है। इस यात्रा में महंत पुष्कर गिरि, महंत आकाश गिरि, महंत शंकर गिरि, राहुल गिरि, हरिगिरि, गोपाल गिरि, रणधीर महाराज, सुंदर गिरि, रुद्रनाथ गिरि और विक्रम गिरि महाराज आदि साधु-संत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें