फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धूकर जली केमिकल फैक्ट्री

विज्ञापन
फैक्ट्री में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।(विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
धौलछीना (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे से सटे तोली चंद्रपुर स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री के श्रमिकों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। अल्मोड़ा से पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। केमिकल फैक्ट्री की लाखों की मशीनें आग की भेंट चढ़ गईं।
विज्ञापन

पनुवानौला के निकट तोली गांव में ट्राइडेंट केमिकल फैक्ट्री है। फैक्ट्री में पेंट और पेपर बनाने में इस्तेमाल होने वाला केमिकल बनाया जाता है। रविवार दोपहर साढ़े 11 बजे शार्ट सर्किट से मशीनों ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपने आगोश में ले लिया। हादसे के समय फैक्ट्री में पांच-छह श्रमिक थे, जिन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। तत्काल आपदा कंट्रोल रूम अल्मोड़ा को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड के तीन वाहन और जल संस्थान के पांच टैंकरों के जरिए तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
फैक्ट्री मालिक के करीबी सहयोगी गिरीश चंद्र ने बताया कि फैक्ट्री में ऑटोमेटिक मशीनें लगी थीं, जिनसे केमिकल बनाया जाता है। लाखों की मशीनें पूरी तरह से आग की भेंट चढ़ चुकी है। काफी मात्रा में केमिकल भी नष्ट हो गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटनास्थल पर राजस्व उपनिरीक्षक तोली पूनम राज, रेंजर जागेश्वर रेंज केवल आनंद पांडे आदि थे।
विज्ञापन

बड़ा हादसा बचा
धौलछीना/अल्मोड़ा। रिहायशी इलाके से करीब 30 से 50 मीटर दूर स्थित फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा हादसा होने से बच गया। फायर सर्विस ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। अगर लीसा आग पकड़ लेता तो बड़ा हादसा हो सकता था। फायर सर्विस से मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में फायर उपकरण की भी कमी थी। कुछ ही फायर उपकरण रखे हुए थे। हालांकि फैक्ट्री संचालक अन्य उपकरणों के जलने की बात कह रहे हैं।
केमिकल और मशीनेें हुई खाक
धौलछीना। ट्रिडेंट केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाने में फायर सर्विस का 260 लीटर फोम प्रयोग किया गया। अग्निकांड में फर्निश ऑयल, रोजिन, ग्लिसिरोल, मेलिक पेंट, कास्टिक, नमक आदि समेत ड्रम, बैरल और अन्य केमिकल जल गए। गनीमत रही की घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई।
पिछले साल खुली फैक्ट्री से छह श्रमिकों को रोजगार
धौलछीना। पिछले साल खुली फैक्ट्री को अब एक साल पूरा हो गया है। फैक्ट्री मालिक हेमंत पांडे ने बताया कि उनके यहां छह श्रमिकों को रोजगार मिला है। ऑटोमेटिक मशीन में आग लगने से घटना हुई। हालांकि अग्निकांड में नुकसान का आकलन किया जाएगा। लेकिन फिलहाल फैक्ट्री मालिक के अनुसार एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें