अल्मोड़ा और आसपास की 30 युवतियों ने एक समिति बनाकर चेली नाम से ऐपण बनाने शुरूकर दिए हैं। इन युवतियों को जिला प्रशासन की मदद से प्रशिक्षण दिया गया है और उन्हें मार्केटिंग के लिए भी दो स्थानों पर स्टॉल उपलब्ध कराए हैं।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि जिला योजना से बजट उपलब्ध कराने के बाद इन युवतियों को ऐपण के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। युवतियां विभिन्न प्रकार के ऐपण तैयार कर रही हैं। ऐपण की बिक्री के लिए चितई के सरस बाजार और माल रोड में स्टाल उपलब्ध कराया गया है।
सभी सरकारी कार्यालयों को भी युवतियों की संस्था से फाइल कवर सहित आवश्यक्ता के मुताबिक अन्य चीजें खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इससे जहां युवतियों को रोजगार मिलेगा वहीं ऐपण की परंपरागत विधा को भी बढ़ावा मिल सकेगा।