फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बाहर से आ रही खाद्य सामग्री के 15 नमूने जांच के लिए भेजे

Mon, 18 Mar 2024 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली पर्व को देखते हुए लोधिया में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों में बाहर से आ रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को परखा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि बाहर से जिले में दूध, दही, पनीर, मिठाई, नमकीन सहित कई खाद्य सामग्री लाई जा रही थीं। इनकी गुणवत्ता को परखने के लिए 15 सैंपल भरे गए। इन्हें जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा गया है। कहा कि खाद्य सामग्री में मिलावट नहीं की जाएगी। मानकों पर खरा नहीं उतरने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें