फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 45 सरकारी संस्थानों को एक साल के लिए मिलेगा मुफ्त इंटरनेट

Mon, 18 Mar 2024 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारत नेट प्रोजेक्ट योजना के तहत बीएसएनएल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सरकारी संस्थाओं को हाईस्पीड इंटरनेट सेवा से जोड़ेगा। योजना के दूसरे चरण के लिए 45 सरकारी संस्थानों का चयन किया गया है। इन संस्थानों को एक साल के लिए मुफ्त इंटरनेट की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन


बीएसएनएल के जीएम प्रचालन क्षेत्र एमएस निर्खुपा ने बताया कि हवालबाग और ताकुला ब्लॉक के 45 आंगनबाड़ी केंद्र, पीएचसी, प्राथमिक विद्यालय समेत अन्य सरकारी संस्थान भारत नेट प्रोजेक्ट योजना से जुड़ेंगे। हाई स्पीड इंटरनेट सेवा शुरू होने का लाभ विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मियों को मिलेगा।

पांच साल तक बढ़ सकती है मुफ्त सेवा

अल्मोड़ा। संस्थानों को दी जाने वाली एक साल तक मुफ्त इंटरनेट सेवा का खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। बेहतर परिणाम मिलने पर इन सरकारी संस्थानों में पांच साल के लिए योजना का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें